Latest News

Top 10 News 6 january 2025

 

1.) बिहार में बढ़ती ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप, 11 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल

2.) दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की अपनी पहली गारंटी, प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

3.) अतुल सुभाष सुसाइड केस में हाई कोर्ट का FIR रद्द करने से इनकार, निकिता सिंघानिया की याचिका खारिज

4.) पटना सिविल कोर्ट से प्रशांत किशोर को मिली जमानत, पुलिस ने सुबह किया था गिरफ्तार, गिरफ्तारी पर JDU बोली- प्रतिबंधित क्षेत्र में कर रहे थे अनशन

5.) पहले बेंगलुरु में 8 महीने की बच्ची और अब गुजरात के अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा पाया गया पॉजिटिव, HMPV वायरस से जुड़ा देश में दूसरा केस सामने आया

6.) छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्रकार के हत्या के मामले में SIT की टीम को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार हैदराबाद से गिरफ्तार, पत्नी भी अरेस्ट

7.) महीने भर की चुप्पी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वो NDA का साथ नहीं छोड़ने वाले

8.) मायावती के भतीजे का आप और कांग्रेस पर हमला, बोले- केजरीवाले के वादे द्रौपदी की साड़ी जैसे और कांग्रेस के भाई-बहन फैशन-फैशन खेल रहे हैं

9.) पतंजलि के 30वें स्थापना दिवस पर बोले रामदेव, विश्व को योगमय बनाएंगे, भारत को सांस्कृतिक गुलामी से मुक्ति दिलाएंगे

10.) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण 10 वाहन आपस में टकराए, हादसे में एक मौत और कई घायल