Top 10 News 4 November 2025
1.) 2025 बिहार चुनाव में पहले चरण की 121 सीटों पर आज शाम प्रचार थमेगा, 6 नवंबर को 18 जिलों में वोटिंग होगी
2.) गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 1796 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान को हुआ रवाना
3.) तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान… सरकार बनने पर महिलाओं को 30 हजार रुपए की सहायता मिलेगी
4.) खेसारी लाल यादव का बयान कहा “अगर मंदिर ही हमारे बच्चों का भविष्य तय करते हैं, तो बिहार में 200 मंदिर बनाइए।”
5.) बीजेपी सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने की पुष्टि
6.) दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, भोपाल में सुरक्षित हुई आपात लैंडिंग
7.) कर्नाटक के बागलकोट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हुलप्पा मेटी का हुआ निधन
8.) महाराष्ट्र चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे स्थानीय निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है
9.) जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी के नेता ललन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल वीडियो की जांच के बाद पटना प्रशासन की कार्रवाई
10.) दिल्ली के गीता कॉलोनी में हुई फायरिंग, एक व्यक्ति को गोली मारने के बाद हमलावर हुआ फरार