Top 10 News 3 December 2025
1.) संसद से बड़ी अपडेट…पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और बी.एल. संतोष की हाई-लेवल मीटिंग आज हुई… करीब एक घंटे चली मंथन बैठक
2.) केजरीवाल का दावा… “MCD उपचुनाव के नतीजों के बाद जनता का भरोसा अब AAP की तरफ और मज़बूत हुआ।”
3.) गुजरात के भावनगर में हादसा …पैथोलॉजी लैब में लगी भीषण आग, आसपास के कई अस्पतालों में हड़कंप; शीशा तोड़कर मरीजों को बाहर निकालकर बचाया गया
4.) उत्तर प्रदेश में सख्ती…रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाने के निर्देश हुए जारी
5.) इंडोनेशिया में त्रासदी भयंकर बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से मृतकों का आंकड़ा 800 के पार पहुँचा
6.) हवाई सफर प्रभावित… राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई उड़ानें टेक्निकल फॉल्ट के कारण रद्द
7.) हरियाणा में सनसनी… पानीपत में चार बच्चों की हत्या के आरोप में महिला साइको किलर गिरफ्तार
8.) महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 से 14 दिसंबर तक…इस बार वीकेंड पर भी सदन की कार्यवाही चलेगी
9.) राज ठाकरे ने अपने ‘मैत्री’ बंगले पर संजय राउत से मुलाक़ात कर राजनीतिक हलचल बढ़ाई
10.) क्रिकेट अपडेट… दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार शतक जड़ दिया