Top 10 News 25 January 2025
1.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को करेंगी संबोधित
2.) इडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो होंगे इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य अथिति, आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
3.) श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार
4.) राष्ट्रपति पद संभालते ही ट्रंप प्रशासन ने बदला गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम, अब 'गल्फ ऑफ अमेरिका' के नाम से जाना जाएगा
5.) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी FEMA में किया बदलाव, मेक्सिको से लगने वाली सीमा पर अवैध इमीग्रेशन रोकने के लिए भेजे 1500 सैनिक
6.) अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा करने वाले याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता की गाड़ी पर फायरिंग, विष्णु गुप्ता बोले मैं ऐसी घटनाओं से डरने वाला नहीं
7.) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
8.) महाकुंभ में बोले CM योगी- भारत की सनातन संस्कृति तलवार नहीं सद्भाव के उपदेश से दुनिया में पहुंची, कुछ लोग बांटने का काम कर रहे हैं, लेकिन हमें एक रहना है
9.) अगले माह फरवरी में बिहार दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसान सम्मान निधि योजना की राशि करेंगे जारी
10.) पुणे में हुआ एक दर्दनाक हादसा, मोड़ पर पलटा सीमेंट मिक्सर ट्रक, दोपहिया वाहन पर गिरा, दो छात्राओं की मौके पर मौत