Latest News

Top 10 News 24 October 2025

 

1.) बिहार से बड़ी खबर...28 अक्टूबर को महागठबंधन अपना साझा घोषणा पत्र जारी करने वाला है, ये घोषणापत्र...राजनीतिक हलकों में नए समीकरण तय कर सकता है

2.) दिल्ली से एक अहम अपडेट...विधि और न्याय मंत्रालय ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखते हुए, उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश की है

3.) राजधानी दिल्ली में हड़कंप...चार स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सभी स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है

4.) उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिल दहला देने वाली खबर... एक रेप पीड़िता बच्ची के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

5.) गुजरात के राजकोट में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता रही 3.4

6.) हरियाणा में ASI संदीप केस पर...मृतक की पत्नी ने सरकार की कार्रवाई पर कहा “हम सरकार से संतुष्ट हैं।”

7.) राजस्थान में एक अहम मुलाकात...न्यायिक आयोग ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने के लिए जोधपुर जेल का दौरा किया

8.) दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी...ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश,
दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया, जांच एजेंसियां अब पूछताछ में जुटी हैं

9.) अफगानिस्तान में फिर हिली धरती...भूकंप की तीव्रता रही 3.7

10.) बिहार के समस्तीपुर की रैली में PM मोदी ने दावा किया “NDA इस बार रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करने वाला है।”