Latest News

Top 10 News 24 November 2025

1.) सिनेमाई दुनिया को बड़ा झटका…दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे…प्रधानमंत्री से लेकर फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया

2.) तमिलनाडु के तेनकासी में दर्दनाक हादसा…दो प्राइवेट बसें आपस में जोरदार टकराईं, हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई 

3.) देश की न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी खबर…राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस विक्रम नाथ को नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का नया एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नामित किया

4.) केरल में मौसम ख़राब, बारिश लगातार जोर पकड़ा…IMD ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों के सात जिलों में येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी 

5.) महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने नई 24×7 शॉर्ट-कोड हेल्पलाइन ‘14490’ लॉन्च की, ताकि हर जरूरतमंद महिला को तुरंत मदद मिल सके

6.) वर्ल्ड बॉक्सिंग 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने 20 पदक अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया

7.) 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे, प्रशासन ने तैयारियां तेज की 

8.) ठंड ने उत्तर भारत में दस्तक दी…पंजाब का फरीदकोट 4.4°C और हरियाणा का नारनौल 7.8°C पर रिकॉर्ड ठंडे स्थान रहे, सर्दी का असर बढ़ा

9.) बिहार की राजनीति में हलचल…डिप्टी CM विजय सिन्हा ने रेवेन्यू और लैंड रिफॉर्म्स विभाग की जिम्मेदारी संभाली, कई अहम फैसलों की है उम्मीद 

10.) उत्तराखंड के कुंजापुरी में दिल दहला देने वाला बस हादसा, कई लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल