Latest News

Top 10 News 24 February 2026

1.) लखनऊ में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और परिसर खाली कराकर जांच शुरू की गई

2.) पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 6 मार्च से शुरू होगा… सरकार महिला दिवस के मौके पर बजट पेश करेगी

3.) AI समिट प्रोटेस्ट पर हुई कार्रवाई, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष Uday Bhanu Chib के दो मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किए

4.) चौकीदारों पर कथित लाठीचार्ज का मुद्दा बिहार विधानसभा में उठा…विपक्ष ने जमकर विरोध किया और सदन में हंगामा हुआ

5.) दिल्ली पुलिस ने AI समिट प्रोटेस्ट की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है, मामले में आगे की जांच तेज़ होगी

6.) केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में आज रखा जा सकता है

7.) Rahul Gandhi ने भोपाल में कहा कि उन्हें पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया

8.) भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में कांग्रेस आज भोपाल में किसान महा चौपाल आयोजित कर रहा है

9.) बिहार सरकार ने रमजान के महीने में राज्य में मांस और मछली की खुली बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया

10.) बरेली के इज्जतनगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में आया नया मोड़, पोस्टमार्टम में चोटों के खुलासे के बाद पत्नी और बेटी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया