Latest News

Top 10 News 23 September 2025

 

1.) सीतापुर जेल से आज आज़ाद हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान, बाहर आते ही कहा, “बहुत खुशी है… जिन्होंने मदद की उनका शुक्रिया" 

2.) पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में हुआ इजाफा अब तक 14 FIR हुए दर्ज

3.) हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय नुकसान पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

4.) दिल्ली में कुट्टू का आटा बना बीमारी का कारण,  200 लोग अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने खाद्य विभाग को सौंपी रिपोर्ट

5.) लखनऊ के King George’s Medical University में विवाद, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच झगड़े के मामले में FIR हुआ दर्ज

6.) डेनमार्क में सुरक्षा अलर्ट, ड्रोन दिखने के बाद कोपेनहेगन एयरपोर्ट पर उड़ानें और लैंडिंग रोकी गईं

7.) भारी बारिश से कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने आज की सभी परीक्षाएं टाल दीं

8.) तमिलनाडु CM स्टालिन का निर्देश, DMK नेताओं से कहा, जनता तक पहुंचाओ सरकार की योजनाओं की जानकारी

9.) Adani Group के शेयरों में बंपर उछाल, दो दिन में ₹1.78 लाख करोड़ की कमाई, SEBI क्लियरेंस से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

10.) दिल्ली के सरिता विहार में मुठभेड़, STF और बदमाशों के बीच भिड़ंत में माया गैंग का मुखिया हुआ घायल