Top 10 News 20 April 2026
1.) पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों में भीषण गर्मी का खतरा मंडराया, मौसम विभाग ने 24 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया
2.) जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई, इलाके में शोक का है माहौल
3.) बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के आवास पर हुई छापेमारी
4.) डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल तक जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे, कई अहम रक्षा बैठकों में करेंगे हिस्सा
5.) रामनगर बस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी
6.) इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने दक्षिण लेबनान के कफरकिला इलाके में भीषण बमबारी कर कई ठिकानों को निशाना बनाया
7.) उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला आरक्षण मुद्दे पर 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया
8.) तेहरान में बिजली संकट गहराया, कई इलाकों में कटौती से हालात खराब, मोबाइल जनरेटर लगाकर आपूर्ति संभाली जा रही है
9.) सीजफायर के बावजूद इजरायल की कार्रवाई जारी, लेबनान में 20 नए सैन्य ठिकाने स्थापित करने की जो रही है तैयारी
10.) टोंगा आइलैंड के नजदीक प्रशांत महासागर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 हुई दर्ज