Top 10 News 19 November 2025
1.) बिहार में नीतीश कुमार कल सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
2.) जापान के ओइता शहर में लगी भीषण आग ने अब तक 170 से अधिक इमारतों को राख कर दिया
3.) दक्षिणी लेबनान स्थित एक फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप पर हुए इज़रायली एयरस्ट्राइक में 11 लोगों की मौत हो गई
4.) डोनाल्ड ट्रंप का फिर से दावा “मैंने अपने कार्यकाल में आठ युद्धों को रोका, अब पुतिन के साथ एक और संघर्ष रोकना है।”
5.) कन्नौज के लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, हादसे में 40 यात्री घायल हुए
6.) संभल में हरिहर सेना ने विवादित जामा मस्जिद की परिक्रमा करने की घोषणा की, जिससे पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है
7.) आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली जंगल क्षेत्र में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, जिनमें 3 महिला नक्सली भी शामिल
8.) ग्रेटर नोएडा में निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग हटाते समय लेंटर ढह गया, मलबे में 5 मजदूर दब गए
9.) बिहार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा अपने-अपने पदों पर डिप्टी सीएम बने रहेंगे
10.) जजों और पूर्व नौकरशाहों समेत 272 हस्तियों ने चिट्ठी लिखकर आरोप लगाए “कांग्रेस चुनाव आयोग की साख को नुकसान पहुंचा रही है”