Latest News

Top 10 News 17 February 2026

1.) मध्य प्रदेश विधानसभा में मचा हंगामा, इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों का मुद्दा सदन में गूंजा,  कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से जवाब मांगा

2.) गुजरात में हुई बड़ी ड्रग्स बरामदगी, कोस्ट गार्ड और ATS की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों की ड्रग्स के साथ दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

3.)  पटना NEET छात्रा मौत केस में मामले की जांच कर रही CBI ने एक महिला दारोगा से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की

4.)  ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी का आया बड़ा बयान कहा गया कि भारत द्वारा जब्त तीन जहाजों का ईरान से कोई संबंध नहीं

5.) असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के खिलाफ बेंगलुरु में FIR हुआ दर्ज, सोशल मीडिया पर हेट फैलाने का है आरोप

6.) नागपुर में बड़ा ट्रेन हादसा टला, नई दिल्ली–चेन्नई एक्सप्रेस के SLR कोच में आग लगी, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

7.) गांधीनगर कचहरी में अलर्ट...बम धमाके की धमकी के बाद कोर्ट परिसर खाली कराया गया, जांच जारी

8.) गांधीनगर के बाद नैनीताल जिला अदालत को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर खाली कराया गया, सुरक्षा बढ़ाई गई

9.) बांग्लादेश में नई सरकार की हो रहीं हैं तैयारी, नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है, आज नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होगी

10.) तमिलनाडु चुनाव पर बड़ा अपडेट, अभिनेता-राजनेता Kamal Haasan की पार्टी विधानसभा चुनाव ‘बैटरी टॉर्च’ चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी