Top 10 News 11 February 2026
1.) पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर धमकी मिली है...अलर्ट जारी होते ही बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गयी
2.) किताब से उठा बवाल…पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब को लेकर विवाद गहराया, मामले में दिल्ली पुलिस ने Penguin इंडिया को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है
3.) यूपी की अर्थव्यवस्था पर होगा फोकस…उत्तर प्रदेश में Yogi Adityanath सरकार ने विधानसभा में अपना दसवां बजट पेश किया
4.) राष्ट्रीय गीत को लेकर आया बड़ा फैसला…केंद्र सरकार ने सरकारी आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ के गायन और वादन को लेकर नई आधिकारिक गाइडलाइन जारी की
5.) क्रिकेट से आयी चिंताजनक खबर…T20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है
6.) विदेश से बड़ी ब्रेकिंग अपडेट…
कनाडा में एक स्कूल के भीतर फायरिंग की घटना, कई लोगों की मौत की पुष्टि, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
7.) मुंबई में एक्सटॉर्शन का मामला आया सामने...बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan के एक करीबी को धमकी मिली है..आरोप है कि करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है
8.) दिल्ली कोर्ट से आरोपी को मिली राहत की खबर…जनकपुरी गड्ढा हादसे में आरोपी कॉन्ट्रैक्टर हिमांशु गुप्ता को अग्रिम जमानत मिली
9.) राजधानी में लापरवाही ने ली जान…रोहिणी के बेगमपुर इलाके में खुले मेनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठा सवाल
10.) कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का AI पर बड़ा बयान कहा ..भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा डेटा है, और AI के लिए डेटा पेट्रोल की तरह है