Halchal News 9 March 2026
1.) तमिलनाडु के त्रिची में DMK की आज होगी विशाल रैली, करीब 10 लाख कार्यकर्ताओं के जुटने की हो रही है तैयारी
2.) बिहार राज्यसभा चुनाव में नामांकन वापसी का आज है अंतिम दिन, पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार उतरेंगे मैदान में
3.) क्षेत्रीय तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री ने सऊदी रक्षा मंत्री से आज सुबह की बातचीत
4.) ईरान ने आज सुबह दी बड़ी चेतावनी अगर हमला हुआ तो तुरंत कड़ा जवाब दिया जाएगा, संसद अध्यक्ष के बयान पर आज आएगी अपडेट
5.) ईरान में दिखा बड़ा सत्ता परिवर्तन, खामेनेई के बेटे मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया
6.) UAE के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप से की फोन पर बातचीत, ईरान के ताजा हमलों पर हुई चर्चा
7.) पश्चिम एशिया युद्ध का असर कच्चे तेल पर दिखा, 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचे दाम, बाजार हुआ उथल पुथल
8.) सऊदी अरब में आज सुबह शायबा ऑयलफील्ड की ओर बढ़ रहे संदिग्ध ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया गया
9.) बहरीन में हुआ आज सुबह ड्रोन हमला, कई आम नागरिक घायल और रिहायशी मकान हुए तबाह
10.) मिडिल ईस्ट तनाव से तेल बाजार में मचा उबाल, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा
11.) गाजा में इजरायली सेना की जोरदार हुई हवाई कार्रवाई, दो बच्चियों सहित छह फिलिस्तीनियों की मौत
12.) ईरान संकट का दिखा भारी असर, भारतीय एयरलाइंस ने 279 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स कैंसिल कीं
13.) कर्नाटक में विवादित नारे का मामला हुआ गर्म, मस्जिद की दीवार पर नाबालिग से लिखवाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा
14.) हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, कई वाहन भिड़े और टक्कर के बाद गाड़ियों में आग भड़की
15.) रूस के कामचटका इलाके के पूर्वी समुद्री तट पर देर रात 6 तीव्रता का भूकंपीय झटका महसूस किया गया