Latest News

Halchal News 9 June 2025

 

1.)  मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स के अंत्योदय भवन में एक विशेष कार्यक्रम होगा जिसमे डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी

2.) कर्नाटक हाईकोर्ट में आज RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर होगा फैसला

३.) नई दिल्ली के केशव कुंज में आज वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ल सुरुचि की पुस्तक 'तानसेन का ताना-बाना' के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

4.) आज दिल्ली के श्याम लाल कॉलेज के 61वें वार्षिकोत्सव में शामिल होंगी सीएम रेखा गुप्ता

5.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज  नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करेंगी

6.) नई दिल्ली के कृष्णा नगर में आज पोषण अभियान के तहत न्युट्रिशन किट राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​द्वारा वितरित किये जायेंगे

7.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज DDA उपाध्यक्ष के साथ नई दिल्ली के DA ब्लॉक शालीमार बाग का दौरा करेंगी

8.) ऑपरेशन 'सिंदूर' का प्रतिनिधिमंडल आज पीएम मोदी से करेगा खास मुलाकात, 9-10 जून को अहम बैठक की संभावनाएं तेज़

9.) आज कोर्ट में होगी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पेशी, जासूसी के आरोपों ने मचाई सनसनी

10.) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आज नई दिल्ली के एसपीएम सिविक सेंटर का दौरा करेंगे

11.) ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मिशन के सफल समापन के बाद भारत लौटे प्रतिनिधिमंडल की पीएम मोदी से अहम बातचीत आज, रणनीति और परिणामों की दी जाएगी जानकारी

12.) दिल्ली क्लासरूम घोटाले की परतें खुलेंगी आज, मनीष सिसोदिया से ACB करेगी गहन पूछताछ

13.) कोलकाता में आज से शुरू होगा पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र, सत्ता और विपक्ष के बीच गरमाहट तय

14.) सिनेमा के संजीदा निर्माता राज खोसला को आज मुंबई में श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर सितारों की होगी नज़रें नम

15.) झारखंड के रांची में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि दी जाएगी