Halchal News 9 January 2025
1.) HMPV वायरस का बढ़ा कहर, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, और नागपुर में पाए गए 5 HMPV के केसेस
2.) तिरूपति में भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू करेंगे तिरूपति का दौरा
3.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे
4.) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'जीनोमिक्स डेटा कॉन्क्लेव' में शामिल होंगे
5.) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज इम्फाल के लंगथबल में महाराज गंभीर सिंह की 191वीं पुण्यतिथि में शामिल होंगे
6.) थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी आज दिल्ली में हो रहे गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का दौरा करेंगे
7.) फॉर्मूला ई रेस के मामले में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव आज हैदराबाद में एसीबी के सामने पेश होंगे
8.) जम्मू और कश्मीर विधान सभा के सदस्यों के लिए आज जम्मू में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा
9.) आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज आज दिल्ली के AAP कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे
10.) कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित आज सीएम आतिशी और आप नेता संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर सकते है
11.) गुजरात के गांधीनगर में आज ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट का उद्घाटन होगा
12.) रक्षा मंत्रालय आज नई दिल्ली के संसदीय सौध में सीमा सड़क संगठन की समीक्षा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा
13.) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना आज दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगी
14.) ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती आज आंध्रा प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
15.) गुरुग्राम में स्विगी आज भोजन की बर्बादी और भूख से निपटने के लिए एक पहल की शुरुआत करेगी।