Latest News

Halchal News 8 May 2025

 

1.) भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया, ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया

2.) देशभर में 300 से अधिक उड़ानें हुई रद्द और 25 हवाईअड्डे अस्थायी रूप से परिचालन के लिए हुए बंद

3.) ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार ने संसद परिसर में आज सर्वदलीय बैठक बुलाई 

4.) ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास आज एस जयशंकर और राष्ट्रपति मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में अहम बैठक करेंगे

5.) IMD ने पूर्वी भारत में लू चलने और उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत में आंधी-तूफान की भविष्यवाणी की

6.) ऑपरेशन सिंदूर पर विश्व नेताओं ने भारत, पाकिस्तान से संयम बरतने का आह्वान किया कहा कि उम्मीद है कि शत्रुता 'बहुत जल्द समाप्त हो जाएगी 

7.) रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में 3 दिवसीय मानवीय युद्धविराम की घोषणा की

8.) आज दिल्ली के इंद्रप्रस्थ वैद्य सभा में शामिल होंगी सीएम रेखा गुप्ता

9.) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में खरीफ अभियान-2025 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

10.) केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी आज नई दिल्ली के होटल अशोक में विश्व थैलेसीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

11.) सफल ऑपरेशन सिन्दूर के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में आज पूजा और आरती का आयोजन होगा 

12.) योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में शिक्षकों और लेक्चरर्स को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

13.) नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आज मंगलोत्सव - पद्म विभूषण डॉ. विदुषी गिरिजा देवी की 96वीं जयंती पर संगीतमय श्रद्धांजलि की जाएगी 

14.) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उपराष्ट्रपति सचिवालय में इंडिया फाउंडेशन के कौटिल्य फेलो से बातचीत करेंगे

15.) नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भेजा गया नोटिस, आज मामले की सुनवाई होगी