Latest News

Halchal News 8 February 2025

 

1.) मिल्कीपुर से बीजेपी के चंद्रभान पासवान 17 हजार वोट से आगे चल रहे है 

 2.) केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज नोएडा सेक्टर 62 में भारतीय कला इतिहास कांग्रेस के 32वें सत्र का उद्घाटन करेंगे

 3.) केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और सीएम भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के गांधीनगर में बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

 4.) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज जाएंगे

5.) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नई दिल्ली के  वाइस प्रेसिडेंट एन्क्लेव में “आई एम” पुस्तक का विमोचन करेंगे 

6.) कांग्रेस आज कोलकाता में अमेरिका से निर्वासित भारतीयों के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेगी

 7.) लखनऊ के भागीदारी भवन में आज द भागीदारी उत्सव साहित्य आयोजित होगा

 8.) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला में भाग लेंगे।

9.) केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी 

 10.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा डिपोर्ट किए गए भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार के खिलाफ देश में नागरिकों का विरोध प्रदर्शन होगा 

11.) भाजपा के उपाध्यक्ष रघुवर दास आज प्रयागराज के दौरे पर जाएंगे 

12.) कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी  8 फरवरी से 10 फरवरी तक वायनाड का दौरा करेंगी

  13.) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दिल्ली के RBI कार्यालय में आरबीआई बोर्ड को संबोधित करेंगी

14.) चेन्नई में आज सीपीआई द्वारा स्टेट वाइड स्टार पर केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर आंदोलन आयोजित किया जाएगा 

15.) जेपी नड्डा आज संसद भवन में  लिम्फेटिक फाइलेरियासिस पर सामूहिक औषधि प्रशासन का शुभारंभ करेंगे