Latest News

Halchal News 8 April 2026

 

1.) लखनऊ में पोस्टर वार से सियासत हुआ गरम, अखिलेश यादव को रहमान डकैत और CM योगी को धुरंधर दिखाने पर BJP-SP आमने-सामने 

2.) दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत-बांग्लादेश की आज होगी अहम बैठक, विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने समकक्ष खलीलुर रहमान से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

3.) बंगाल में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बागडोगरा पहुंचकर नॉर्थ बंगाल में रोड शो और बैठकों की सीरीज करेंगे

4.) बुडापेस्ट में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का होगा दौरा, हंगरी की संसद में देंगे अहम संबोधन 

5.) टोक्यो में जापान और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों की आज होगी अहम बैठक, रणनीतिक सहयोग पर गहन चर्चा जारी 

6.) ग्रेटर नोएडा में ‘Electronica India और Productronica India 2026’ का आज होगा आगाज़, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे उद्घाटन

7.) दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज मानहानि केस की होगी सुनवाई, करनैल सिंह और सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले पर टिकी है नजरें

8.) चंडीगढ़ में आज हरियाणा कैबिनेट की होगी अहम बैठक, बड़े नीतिगत फैसलों की है संभावना, इसके बाद प्रेस ब्रीफिंग होगी

9.) चंडीगढ़ के पंजाब भवन में मंत्री संजीव अरोड़ा की होगी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, अहम मुद्दे पर रखेंगे सरकार का पक्ष

10.) ईरान-अमेरिका तनाव का असर अब पहुंचा जमीनी स्तर पर, जयपुर में फ्रेट ऑपरेशंस प्रभावित, मजदूरों और ट्रांसपोर्टरों पर पड़ा सीधा असर

11.) लखनऊ में 6वीं यूपी एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस का होगा आज उद्घाटन, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे वैज्ञानिकों का सम्मान 

12.) तमिलनाडु में TVK पार्टी के लीडर विजय का होगा आज ताबड़तोड़ प्रचार, तिरुनेलवेली और थूथुकुडी में करेंगे जनसभाएं

13.) जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की है संभावना, लोगों को सतर्क रहने की है सलाह 

14.) केरल चुनाव पर होगी आज अंतरराष्ट्रीय नजर, विदेशी प्रतिनिधिमंडल राज्य में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का करेंगे जायज़ा 

15.) पटना में नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनने से पहले आज आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं