Latest News

Halchal News 7 October 2025

 

1.) उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आज किया सार्वजनिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तर और स्कूल है बंद देशभर में है भक्ति की लहर…

2.) स्वीडन के स्टॉकहोम से आज दुनिया की नज़रें एक बार फिर नोबेल फिजिक्स अवॉर्ड 2025 पर, विज्ञान की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान कुछ ही घंटों में घोषित होगा

3.) हमास हमलों को दो साल पूरे, यरुशलम से लेकर न्यूयॉर्क और लंदन तक ग्लोबल मेमोरियल्स में दी जा रही श्रद्धांजलि, वहीं मिस्र की राजधानी
काहिरा में सीज़फायर वार्ता आज से फिर शुरू 

4.) ओडिशा से सनसनीखेज वारदात, गंजम जिले में वरिष्ठ बीजेपी नेता और वकील पिताबास पांडा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या 

5.) सुप्रीम कोर्ट में आज बिहार की स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई होगी

6.) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस वक्त बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जहाँ 68वां कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ़्रेंस चल रहा है

7.) रूस की राजधानी मॉस्को में आज अफ़गानिस्तान पर मॉस्को फ़ॉर्मैट कंसल्टेशन की शुरुआत होगी, इस बैठक में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव उद्घाटन संबोधन देंगे

8.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज व्हाइट हाउस में कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात करेंगे, दोनों नेताओं के बीच नए ट्रेड एग्रीमेंट पर प्रगति की उम्मीद है

9.) दिल्ली में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन 72वीं महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा की अगुवाई करेंगे, यात्रा लालकिला स्थित माधोदास पार्क से निकाली जाएगी 

10.) दिल्ली के जमात-ए-इस्लामी हिंद मुख्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की बर्बरता, बिहार SIR विवाद, और गाज़ा संकट पर संगठन अपने रुख और आगे की रणनीति साझा करेगा

11.) टेक्सटाइल मिनिस्टर गिरिराज सिंह आज नई दिल्ली के लीला पैलेस में वर्ल्ड कॉटन डे सेलिब्रेशन का उद्घाटन करेंगे

12.) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आज नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ऑडिटोरियम में भारत की एविएशन ग्रोथ पर आधारित किताब ‘Above and Beyond’ का विमोचन करेंगे

13.) लोकसभा के सेंट्रल हॉल, संविधान सदन में आज पूर्व अध्यक्ष बाली राम भगत को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी

14.) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जापान के ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 में हरियाणा पैविलियन का उद्घाटन करेंगे

15.) नई दिल्ली में आज केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होगी,नीति और प्रशासनिक मामलों की समीक्षा पर चर्चा होगी