Halchal News 6 September 2025
1.) आज देशभर में गणेश विसर्जन के साथ श्रद्धालु बप्पा को भावुक विदाई देंगे
2.) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह आज दिल्ली के संविधान क्लब से ‘देश का सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी-लेड स्टार्टअप मंच’ का राष्ट्रीय शुभारंभ करेंगे
3.) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज जयपुर में 300 नई राजस्थान रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाएंगे
4.) नई दिल्ली के संविधान क्लब में आज लॉन्च होगा इंडियन हेल्थ लीग, भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा रहेंगे खास मेहमान
5.) आज जोधपुर में RSS की 3 दिवसीय बैठक की शुरुआत, 30 से अधिक सहयोगी संगठन ले रहे हैं हिस्सा
6.) आज टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी क्लासिक फ़िल्म ‘शोले’ का “रेस्टोर्ड किया हुआ वर्ज़न
7.) नई दिल्ली के यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया में आज भारत-बांग्लादेश रिश्तों और बदलते भू-राजनीतिक हालात पर होगा सेमिनार
8.) नई दिल्ली से इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब़ आज बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए राहत ट्रकों को करेंगे रवाना
9.) नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इंडियन जर्नलिज़्म और ओडिशा जर्नलिज़्म अवॉर्ड 2025 से सम्मानित करेंगे
10.) जयपुर में आज परशुराम ज्ञानपीठ की आधारशिला रखी जाएगी
11.) नई दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आज Secularism and the Judiciary: An Uneasy Relationship’ विषय पर होगा सेमिनार
12.) योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के लोक भवन में एक कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे
13.) विश्व हिंदू रक्षा परिषद आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी
14.) हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक और हरियाणा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा आज सिरसा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे
15.) अमृतसर के डी.आर. एन्क्लेव से पंजाब कांग्रेस आज बाढ़ राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना करेगी