Halchal News 6 March 2026
1.) ओडिशा के कटक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे
2.) तेहरान में आज सुबह-सुबह हुए बड़े धमाके, ईरान के रणनीतिक ठिकानों पर इजरायली हमला लगातार जारी
3.) पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज होगा शुरू, विपक्ष राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर सरकार को घेरने की है तैयारी में
4.) नई दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट AI समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में गिरफ्तार तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगा
5.) चीन की अर्थव्यवस्था पर होगी आज दुनिया की नजर, बीजिंग में वार्षिक विधायी सत्र के बीच अहम प्रेस ब्रीफिंग होगी
6.) जापान के टोक्यो में आज कनाडा के प्रधानमंत्री जापान की प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और वार्ता के बाद संयुक्त बयान जारी करेंगे
7.) कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर धरना करेंगी
8.) कानपुर दौरे पर हैं आज CM योगी, पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
9.) जम्मू-कश्मीर के सांबा में अमरनाथ यात्रा से पहले रेस्क्यू एजेंसिया आज माउंटेनियरिंग ड्रिल्स और रेस्क्यू अभ्यास करेंगी
10.) आंध्र प्रदेश विधानसभा का सत्र आज भी रहेगा जारी, राज्य के विभिन्न मुद्दों और नीतियों पर चर्चा होने की है संभावना
11.) बेंगलुरु में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु आज Airbus India Technology Centre का उद्घाटन करेंगे
12.) बेंगलुरु में बजट पेश करने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मीडिया को संबोधित करेंगे और बजट की मुख्य घोषणाओं पर जानकारी देंगे
13.) केरल के वर्कला में आज राहुल गाँधी महात्मा गांधी के शिवगिरी मठ दौरे की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे
14.) केरल के इडुक्की ज़िले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मरियन कॉलेज कुट्टिक्कनम में छात्रों के साथ संवाद करेंगे
15.) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज कोच्चि में केरल सरकार के ‘चेल्लानम मॉडल प्रोजेक्ट’ का उद्घाटन करेंगे, जो तटीय कटाव और बाढ़ से सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है