Latest News

Halchal News 6 August 2025

 

1.) केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज राज्यसभा में पेश करेंगे 'कोस्टल शिपिंग बिल 2025',समुद्री सुरक्षा और स्वदेशी बेड़े की दिशा में होगा ऐतिहासिक क़दम

2.) लोक सभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वर्ष 2025-26 के लिए मणिपुर का बजट पेश करेंगी

3.) RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे मौद्रिक नीति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुंबई मुख्यालय से होगा अहम ऐलान

4.) RSS चीफ मोहन भागवत आज नागपुर के भगवान नगर में नए धर्मजागरण न्यास कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

5.) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर में 42% पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए जंतर-मंतर पर धरने का नेतृत्व करेंगे

6.) इज़राइली विदेश मंत्री सार और संयुक्त राष्ट्र के राजदूत डैनन आज गाजा बंधकों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले प्रेस को जानकारी देंगे

7.) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए आज नई दिल्ली आएंगे

8.) कर्नाटक लेबर डिपार्टमेंट आज बेंगलुरु में बरख़ास्तगी को लेकर TCS के साथ सुलह बैठक करेगा

9.) अमित शाह ने बनाया रिकॉर्ड भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री बने 

10.) 78वां लोकार्नो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से स्विट्जरलैंड में शुरू हुआ 

11.) दिल्ली के लाल किले में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए औपचारिक बैटरी फायरिंग अभ्यास होगा 

12.) टेक्सटाइल्स मंत्री गिरिराज सिंह आज नई दिल्ली के उद्योग भवन में हथकरघा उद्योग में कार्बन फुटप्रिंट पर IIT दिल्ली का अध्ययन जारी करेंगे

13.) भारत मंडपम में आज दिल्ली पुस्तक मेले और भारत अंतर्राष्ट्रीय फुटवियर मेले का उद्घाटन होगा 

14.) दिल्ली विधानसभा में आज 'फांसी घर', CAG रिपोर्ट और शिक्षा विधेयक पर चर्चा जारी रहेगी

15.)  नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आज प्रियंबदा जयकुमार द्वारा लिखित 'द मैन हू फेड इंडिया' बुक लांच होगा