Latest News

Halchal News 5 October 2024

 

1.) बिहार के पटना में आज होगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक

2.) नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज होगी ट्रायल लैंडिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं शामिल

3.) आज महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, कोल्हापुर में नागरिक समाज के सदस्यों से करेंगे बातचीत

4.) मुंबई लोकल ट्रेनों के लिए आज से लागू होगी नई रेल समय सारिणी

5.) हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदाता कर रहें हैं मतदान, EVM में आज कैद होगी 1031 उम्मीदारों की किस्मत

6.) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज अपने मंत्रियों के साथ सभी PWD सड़कों की स्थिति की समीक्षा करेंगी

7.) आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव आज दिल्ली कैंट के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया जाएगा

8.) DPIIT के सेक्रेटरी अमरदीप सिंह भाटिया आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ड्यूरेबल्स समिट 2024 को संबोधित करेंगे

9.) केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल आज 'सबकी योजना, सबका विकास' अभियान के नाम से प्रसिद्ध जन योजना अभियान पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे

10.) पंजाब बीजेपी आज चंडीगढ़ में पार्टी की अहम बैठक करेगी

11.) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से जुड़े नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे

12.) उत्तर प्रदेश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज हाल ही में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम पर पार्टी सदस्यों से फीडबैक लेंगे

13.) तेलंगाना में फसल ऋण माफी की मांग को लेकर बीजेपी सांसद और विधायक आज हैदराबाद में 24 घंटे का विरोध प्रदर्शन करेंगे

14.) केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज नई दिल्ली में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के 100 दिनों की उपलब्धियों पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे

15.) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में कैबिनेट की एक अहम बैठक में हिस्सा लेंगी