Latest News

Halchal News 5 February 2026

1.) विपक्ष के हंगामे के बीच संसद का सत्र आज भी रहेगा जारी , प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा को संबोधित करने की है उम्मीद

2.) अमेरिकी राजदूत नियुक्ति विवाद के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर 6 फ़रवरी की रात 12 बजे यूनाइटेड किंगडम के ईस्ट ससेक्स में मीडिया को संबोधित करेंगे 

3.) रूस के मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज युवा शोधकर्ताओं को विज्ञान और नवाचार पुरस्कार प्रदान करेंगे 

4.) राजस्थान विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाबी बहस होगी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रखेंगे अपना पक्ष

5.) विपक्ष के विरोध के बीच केरल विधानसभा में बजट पर चर्चा का आज आख़िरी दिन होगा

6.) केरल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर आज कोच्चि में मीडिया को संबोधित करेंगे

7.) VB-G राम-जी बिल को लेकर जारी टकराव के बीच कर्नाटक कैबिनेट की बैठक आज बंगलुरु में होगी

8.) मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में जल उपयोगकर्ता संघ की बैठक में भाग लेंगे 

9.) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सुबह 10 बजे जयपुर में 13वें इंडिया स्टोन मार्ट का उद्घाटन किया 

10.) आज इजराइल ने गाज़ा ब्रिगेड के कमांडर अल-हबील को मार गिराया, Hamas के भीतर हड़कंप

11.) जम्मू-कश्मीर पर केंद्र की सख़्त नज़र....गृह मंत्री Amit Shah आज जम्मू-कश्मीर में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता

12.) आज भारत आर्ट फेयर 2026 में खास कोरियाई पवेलियन का उद्घाटन करेंगे कोरिया के राजदूत ली सियोंग-हो, कार्यक्रम नई दिल्ली में होगा

13.) ऑस्ट्रिया की टेक्निकल यूनिवर्सिटी लेओबेन का प्रतिनिधिमंडल आज नई दिल्ली में VFS ग्लोबल हाउस का दौरा करेगा 

14.) ईरान में हालिया घटनाक्रम को लेकर ईरान के कल्चर सलाहकार नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देंगे

15.) सेशेल्स देश के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और प्रथम महिला वेरोनिक हर्मिनी आज चेन्नई में भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगी