Latest News

Halchal News 5 August 2025

 

1.) लोक सभा में आज मर्चेंट शिपिंग बिल 2024 पर होगी बहस, सरबानंद सोनोवाल रखेंगे विधेयक, समुद्री क्षेत्र में सुधार और राष्ट्रीय हितों को साधने की बड़ी होगी कोशिश

2.) राज्य सभा में कस्टम टैरिफ एक्ट 1975 में संशोधन के लिए आज पेश होगा प्रस्ताव, निर्मला सीतारमण रखेंगी बदलाव की सिफारिश फाइनेंस एक्ट 2025 के अनुसार दरों में हो सकता है बदलाव

3.) जापान के हिरोशिमा में आज परमाणु बमबारी की 80वीं वर्षगांठ पर शांति स्मारक का आयोजन किया जाएगा

4.) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज रामगढ़ स्थित उनके पैतृक नेमरा गांव में होगा 

5.) रेखा गुप्ता आज तिमारपुर की संजय बस्ती में शुरुआत करेंगी ‘कूड़ा मुक्त अभियान’, दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस रीगल लॉज और सोशल सेंटर स्कूल में करेंगी उद्घाटन 

6.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद के पुस्तकालय भवन में लेंगे NDA सांसदों की अहम बैठक

7.) शिबू सोरेन जी के निधन के बाद कर्नाटक में राहुल गांधी का विरोध मार्च अब 8 अगस्त तक हुआ स्थगित

8.) नई दिल्ली के कर्तव्य भवन 3 के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे

 9.) दिल्ली फीस बिल के विरोध में अभिभावक आज दिल्ली विधानसभा का घेराव करेंगे

 10.) नितिन गडकरी आज नई दिल्ली के होटल शांगरी-ला इरोस में हो रहे GICA 2025 में भाग लेंगे और भारतीय सेना के साथ अंगदान की शपथ लेंगे

11.) अखिलेश यादव आज दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जनेश्वर मिश्र जयंती समारोह और एक सेमिनार में शामिल होंगे

12.) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज नई दिल्ली में विशेष हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन और "हाट ऑन व्हील्स" का शुभारंभ करेंगे

13.) केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज दिल्ली के मंडी हाउस में 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

14.) कांग्रेस आज जम्मू में ब्लैक डे मनाएगी और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना देगी 

15.) ममता बनर्जी आज पश्चिम बंगाल के हुगली और पश्चिम मेदिनीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी