Latest News

Halchal News 4 October 2024

 

1.) दुर्गा पूजा में नौ दिन मनाये जाने वाले नवरात्रि में आज दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी के स्वरूप को पूजा जाता है

2.) फिल्म "राजा राम" का पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम आज मुंबई के अंधेरी में आयोजित किया जाएगा 

3.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान के माउंट आबू और बांसवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी

4.) दिल्ली में आयोजित होने वाले कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में आज हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

5.) कोलकाता रेप-मर्डर मामले में आज बढ़ सकती है आर जी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसपल की हिरासत

6.) तिरुपति मंदिर में प्रसाद में दिए जाने वाले लड्डू में एनिमल फैट और फिश ऑइल मिलाने से जुड़े विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

7.) महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

8.) आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सीएम आवास खाली कर नए घर में शिफ्ट होंगे

9.) बीते दिन अपने मुंबई के घर में एक हादसे में गोली लगने के बाद आज अभिनेता गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वह घर जाएंगे

10.) रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना दिवस परेड आज महाराष्ट्र के नासिक में होगी

11.) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज रांची का दौरा करेंगे

12.) नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आज भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2024 का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

13.) केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू आज महाराष्ट्र के नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे

14.) बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा मामला, गुजरात के सोमनाथ में मस्जिद और दरगाह तोड़े जाने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

15.) शाही ईदगाह और झांसी की रानी से जुड़े मूर्ति विवाद पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई