Latest News

Halchal News 4 November 2025

1.) न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव और वर्जीनिया व न्यू जर्सी के गवर्नर चुनाव आज होंगे…रात 9:00 बजे मतदान शुरू, जबकि नतीजे 5 नवंबर की सुबह 4 से 5 बजे के बीच आने की है संभावना

2.) देशभर में SIR एक्सरसाइज आज से शुरू, 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया होगी शुरू

3.) उत्तराखंड दौरे पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,नैनीताल के नीम करौली बाबा आश्रम में दर्शन करेंगी और इसके बाद कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी

4.) इज़रायल के विदेश मंत्री गिदोन सार आज और कल भारत दौरे पर रहेंगे… विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे और बैठक नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी

5.) बिहार चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली से एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे

6.) मथुरा के धौलीप्याऊ में आज आयोजित ब्रज राज उत्सव में अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ‘यशोदा’ की भूमिका में विशेष प्रस्तुति देंगी 

7.) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री चित्रा तिरुनाल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी,  का दौरा करेंगे 

8.) भारतीय सेना आज दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर के अशोका हॉल में आयोजित करेगी आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 

9.) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पत्नी एन. भुवनेश्वरी को लंदन में आयोजित समारोह में Institute of Directors का Distinguished Fellowship Award 2025 प्रदान किया जाएगा

10.) मिस्र से बड़ी खबर…गिज़ा में स्थित ग्रैंड इजिप्शियन म्यूज़ियम आज आम जनता के लिए खोल दिया गया  हज़ारों साल पुरानी मिस्र की धरोहरों को अब करीब से देख सकेंगे दर्शक

11.) श्रीलंका के नेता प्रतिपक्ष सजित प्रेमदासा आज दिल्ली के सप्रू हाउस में देंगे विशेष व्याख्यान… विषय होगा “India–Sri Lanka Bilateral Relations”कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा

12.) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के दरभंगा, मोतिहारी और बेतिया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे 

13.) राहुल गांधी आज बिहार के औरंगाबाद, कुटुंबा और गया में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे 

 14.) क़तर की राजधानी दोहा में आज से शुरू हुआ संयुक्त राष्ट्र का दूसरा विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन 

15.) ईरान की राजधानी तेहरान में आज अमेरिकी दूतावास पर कब्ज़े की वर्षगांठ मनाई जाएगी