Latest News

Halchal News 31 January 2026

1.) नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज भारत-UAE की संयुक्त मेज़बानी में दूसरी बार भारत-अरब विदेश मंत्रियों की होगी बैठक, अरब लीग के 22 देश भागीदारी ले रहे है  

2.) अमेरिका भर में ‘नो वर्क, नो स्कूल, नो शॉपिंग’ की अपील के साथ व्यापक हड़ताल और प्रदर्शन आज भी रहेगा जारी 

3.) ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स 2026 के तहत आज दो अहम सत्र होंगे सुबह 11:00 बजे एनएसई के एमडी आशीष चौहान का और दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का संबोधन होगा 

4.) अमेरिका के मिनियापोलिस में संघीय एजेंट्स की गोलीबारी में मारे गए ICU नर्स और एक्टिविस्ट एलेक्स प्रेट्टी की याद में आज मिनियापोलिस में एक मेमोरियल कार्यक्रम आयोजित होगा 

5.) अमेरिका में जेफ्री एपस्टीन से जुड़े और गोपनीय दस्तावेज़ हुए सार्वजनिक, नए खुलासों और राजनीतिक हलचल पर वॉशिंगटन डीसी से होगी आज नजर

6.) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज गोवा के पणजी में दिनभर पार्टी कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

7.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ‘कर्मी सम्मेलन’ में शामिल होंगे और पार्टी बैठकों में करेंगे शिरकत

8.) सुनेत्रा पवार आज मुंबई में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ आज शाम 5 बजे लेंगी 

9.) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज नई दिल्ली के लाल क़िले परिसर में भारत पर्व 2026 के समापन समारोह में शिरकत लेंगे 

10.) अवैध धर्मांतरण के खिलाफ चंडीगढ़ में जनआक्रोश, कैंडल मार्च निकालकर आज होगा विरोध दर्ज

11.) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने आज चीन के शंघाई में चेन जिनिंग से द्विपक्षीय वार्ता की, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग पर हुई चर्चा

12.) हरियाणा के फरीदाबाद में आज कला-संस्कृति का महोत्सव, राष्ट्रपति करेंगी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का होगा औपचारिक शुभारंभ

13.) तेलंगाना में फिर सामने आया फूड पॉइज़निंग का मामला, गर्ल्स हॉस्टल की 25 छात्राओं की हालत हुई गंभीर

14.) अमेरिका ने इजरायल को हथियार बेचने को दी हरी झंडी, 6 अरब डॉलर से ज्यादा की डील हुई मंजूर

15.) इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस के हाफ-एनकाउंटर के तौर-तरीकों पर आज उठाए सवाल.....जल्द आएगा अपडेट