Latest News

Halchal News 30 April 2026

 1.) देशभर में आज एग्जिट पोल के बाद हलचल तेज, असम-बंगाल में BJP आगे, तमिलनाडु में DMK और केरल में UDF की बढ़त

2.) वॉशिंगटन में आज रात 8:30 बजे US रक्षा मंत्री और जनरल देंगे कांग्रेस के सामने बयान, ईरान युद्ध पर होगी सुनवाई 

3.) यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में आज नारी शक्ति वंदन कानून पर चर्चा और विपक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की होगी तैयारी 

4.) चेन्नई में आज 1:30 बजे अभिनेता-राजनेता विजय करेंगे TVK उम्मीदवारों से बैठक, काउंटिंग से पहले रणनीति पर होगा मंथन 

5.) नई दिल्ली में आज 11 बजे इटली के रक्षा मंत्री रखेंगे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि, 11:45 बजे गार्ड ऑफ ऑनर और 12:15 बजे भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

6.) पालमपुर में आज 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी CSK हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल, शिमला में स्थित राष्ट्रपति निवास में ‘एट होम’ कार्यक्रम भी करेंगी आयोजित

7.) वॉशिंगटन में आज रात 8:30 बजे व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर शूटिंग केस में होगी हिरासत पर सुनवाई, मामले पर टिकी नजरें

8.) चंडीगढ़ में आज 11 बजे जेपी नड्डा और CM नायब सिंह सैनी होंगे राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल, बेहतर प्रशासनिक मॉडल्स पर होगी चर्चा

9.) उत्तर भारत में आज मौसम बदलने के हैं संकेत, हिमाचल में बारिश से दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों को हीटवेव से मिलेगी राहत

10.) गुवाहाटी में बीजेपी नेशनल जनरल सेक्रेट्री बीएल संतोष आज होंगे प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल, पार्टी संगठन को लेकर होगा मार्गदर्शन

11.) रांची में आज कांग्रेस की महिला नेताओं की होगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण बिल विवाद पर रखेंगी अपनी बात 

12.) भोपाल में आज जीतू पटवारी करेंगे कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, शाम 5:00 बजे किसानों के मुद्दों पर हाईवे जाम की होगी तैयारी

13.) मुंबई में आज महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन होगा दाखिल, शिवसेना (UBT) की ओर से अंबादास दानवे को उतारने की है तैयारी 

14.) अहमदाबाद में आज 1:00 बजे CM भजनलाल शर्मा होंगे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 में शामिल, निवेशकों से करेंगे संवाद

15.) आज दिल्ली हाईकोर्ट में सैयद सलाहुद्दीन के बेटों की याचिका पर होगी सुनवाई, परिवार से फोन पर बात करने की है मांग