Latest News

Halchal News 3 October 2025

 

1.) अमेरिका में सरकार का आज भी शटडाउन जारी, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी हज़ारों कर्मचारियों की नौकरियाँ ख़तरे में 
 
2.) स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती आज पेश होंगे दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में, यौन शोषण और आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में होगी सुनवाई 

3.) आई लव मोहम्मद’ विवाद पर बरेली और यूपी के संवेदनशील जिलों में आज हाई अलर्ट… इंटरनेट सर्विस बंद, जुमे की नमाज़ से पहले सुरक्षा कड़ी

4.) पेरिस से बड़ी खबर… गाज़ा राहत बेड़े में रोके गए फ्रांसीसी नागरिकों के लिए उनके वकील आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष दुनिया के सामने रखेंगे

5.) जर्मनी के सारब्रुकन में आज होगा ऐतिहासिक आयोजन, जर्मन यूनिटी डे सेलिब्रेशन में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे शामिल

6.) न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आज महासचिव के प्रवक्ता अपनी दैनिक प्रेस ब्रीफिंग करेंगे

7.) बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार करेगी बड़ा ऐलान, 17,000 करोड़ रुपये की गंगा रिवर रोड परियोजनाओं की शुरुआत होगी

8.) दिल्ली की CM रेखा गुप्ता आज सिविल लाइंस के सुदेवा रेज़िडेंशियल फ़ुटबॉल एकेडमी में नए फ़ुटबॉल फ़ैसिलिटी का उद्घाटन करेंगी

9.) गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर, रोहतक और कुरुक्षेत्र में डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे, खादी कारीगरों से संवाद करेंगे और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

10.) नीति आयोग सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम आज नई दिल्ली में विदेशी निवेशकों पर टैक्स पॉलिसी वर्किंग पेपर जारी करेंगे

11.) दिल्ली स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय में आज पोल ऑब्ज़र्वर्स की बैठक, विधानसभा चुनाव घोषणा की तैयारियाँ तेज़ 

12.) मुंबई में आज 70वें ह्युंडई फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया रहेंगे मौजूद

13.) श्री लंका के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप क्लैश से पहले भारतीय महिला टीम का होगा प्रैक्टिस सेशन 

14.) नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज भी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के शाम के इवेंट्स जारी रहेंगे 

15.) दिल्ली के ताज पैलेस में आज से शुरू होगा ‘कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025’, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी उद्घाटन