Latest News

Halchal News 3 January 2026

1.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में पिपरहवा के पवित्र अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

2.) प्रयागराज में माघ मेला शुरू.... पहले ही दिन संगम पर 20 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, प्रशासन अलर्ट मोड में

3.) जयपुर में स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर बीजेपी का राज्य-स्तरीय वर्कशॉप होगा आज...मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे शामिल

4.) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले पशु अधिकार कार्यकर्ता आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे

5.) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज दिल्ली के आकाशवाणी रंगभवन, संसद मार्ग में ‘पंच परिवर्तन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां अटल बिहारी वाजपेयी और श्रीकांत शंकर जोशी को श्रद्धांजलि दी जाएगी

6.).इज़राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ आज होगा विरोध प्रदर्शन..... तेल अवीव में रात में प्रदर्शन की होगी  तैयारी

7.) रेड फोर्ट ब्लास्ट केस में आरोपी नासिर बिलाल मल्ला को आज दिल्ली की NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा

8.) मुंबई के वर्ली डोम में आज बीजेपी–शिवसेना मिलकर नगर निकाय चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी.... सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे रहेंगे मौजूद

9.) इंदौर में पानी दूषित होने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव आज पार्षदों के साथ अहम बैठक करेंगे... भोपाल और इंदौर में गतिविधियां हुई तय

10.) दिल्ली विधानसभा में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय के चित्रों का अनावरण करेंगे

11.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अंडमान और निकोबार में गृह मामलों की परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल होंगे, साथ ही प्रदर्शनी और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

12.) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज शाकुंभरी पूर्णिमा पर शाकुंभरी देवी प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा.... दोपहर 2 बजे से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

13.) तेलंगाना विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही फिर हुई शुरू....नदी जल संकट पर चर्चा, बीआरएस के बहिष्कार के बीच सियासी माहौल हुआ गरम

14.) कोगिलु गांव ध्वस्तीकरण से प्रभावित परिवारों को कर्नाटक सरकार देगी वैकल्पिक आवास, बेंगलुरु में आज वितरण प्रक्रिया शुरू होगी

15.) उत्तर मुंबई में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज चुनावी अभियान में उतरेंगे