Halchal News 3 February 2026
1.) वॉशिंगटन डीसी से ट्रंप का बड़ा दावा भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान, अमेरिकी टैरिफ 18% तक घटाने और भारतीय बाज़ार को अमेरिकी आयात के लिए ज़ीरो ड्यूटी करने की रखी बात
2.) बजट सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में संसद की कार्यवाही आज रहेगी जारी
3.) ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी आज अदालत में रहेंगी मौजूद
4.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा दौरे पर आज बालासोर में फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, इसके बाद पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
5.) जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र में एलजी मनोज सिन्हा के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज चर्चा जारी रहेगी
6.) लोकसभा में शोक प्रस्ताव पेश, संसदीय समितियों के चुनाव से जुड़े प्रस्ताव और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर होगी आज चर्चा
7.) राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी
8.) बीजिंग में चीन दौरे के दौरान उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू ओर्सी का आधिकारिक हुआ स्वागत समारोह, दोनों देशों के संबंधों को मज़बूती देने पर फोकस
9.) दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट की आज होगी शुरुआत, नवाफ सलाम, पेद्रो सांचेज़ और अहमद अबुल घैत समेत वैश्विक नेता होंगे शामिल
10.) बजट को लेकर फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के खिलाफ संसद में दो अविश्वास प्रस्ताव हुआ पेश, पेरिस में राजनीतिक हलचल हुई तेज
11.) वॉशिंगटन डीसी में कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा
12.) कनाडा के न्यू ब्रंसविक मंत्री ल्यूक रैंडल के नेतृत्व में कनाडाई ट्रेड मिशन मुंबई पहुंचा, व्यापार और निवेश सहयोग पर होगा आज फोकस
13.) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस को संबोधित करेंगे
14.) नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी मुद्दे को लेकर जम्मू में जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन आज रहेगा जारी
15.) कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लखनऊ में आज पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग का उद्घाटन करेंगे