1.) ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज भी कई देशों की राजधानियों में आतंकवाद के खिलाफ कूटनीतिक बातचीत करेगा
2.) IMD ने 30 मई तक भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है, पूर्वोत्तर राज्यों के लिए जारी किया विशेष अलर्ट
3.) भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर नई दिल्ली के किसान घाट पर आज श्रद्धांजलि समारोह होगा
4.) भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आज अहमदाबाद के खानपुर के रिवेरा सरोवर पोर्टिको में संवाद एवं मानक मंथन आयोजित होगा
5.) योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के साथ MoU साइनिंग सेरेमनी में भाग लेंगे
6.) केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व में आज मुंबई के दादर क़े शिवाजी पार्क में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया की भारत जिंदाबाद यात्रा होगी
7.) नई दिल्ली के राजघाट पर आज गांधी समर स्कूल 2025 का समापन समारोह आयोजित होगा
8.) लखनऊ के एलडीए कॉलोनी के अंबेडकर ऑडिटोरियम में आज पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं बर्थ एनीवर्सरी सेलिब्रेशन होगा
9.) दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद द्वारा दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी यूटिलिटी स्केल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम का उद्घाटन आज नई दिल्ली के किलोकरी में होगा
10.) झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा आज रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा
11.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी
12.) प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को कानपुर में ₹2000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
13.) ऑपरेशन सिंदूर के बीच आज सीमावर्ती राज्यों जम्मू - कश्मीर, राजस्थान, गुजरात में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल होगा, हालांकि पंजाब में 3 जून को होगा
14.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू और पुंछ दौरा करेंगे
15.) मशहूर सिंगर सिद्धू मूसे वाला की पुण्यतिथि आज पंजाब में मनाई जाएगी