Latest News

Halchal News 28 July 2025

 

1.) थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच मलेशिया आज शांति वार्ता की मेज़बानी करेगा

2.) फ़िलिस्तीन और टू स्टेट सॉल्यूशन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आज न्यूयॉर्क में शुरू होगा 

3.) विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली के होटल ले मेरिडियन में हेपेटाइटिस की रोकथाम और उपचार पर जागरूकता सम्मेलन होगा 

4.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज महत्वपूर्ण निर्णयों के एजेंडे के बीच वित्त अधिकारियों से दिल्ली सचिवालय में मिलेंगी

5.) गाजा नरसंहार पर मुस्लिम संगठन संयुक्त आज दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

6.) उत्तराखंड पंचायत चुनाव का दूसरा चरण अब 10 जिलों में होगा

7.) हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल आज राज्य सचिवालय में आपदा राहत और प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर चार दिवसीय बैठक श्रृंखला आयोजित करेगा

8.) सावन के तीसरे सोमवार को बैद्यनाथ धाम और पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी
 
9.) झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आज रांची के जेपीसीसी मुख्यालय में जनता दरबार लगाएंगे

10.) नकदी बरामदगी मामले में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोेर्ट 

11.) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज सिंगापुर में निवेशकों और तेलुगु प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की

12.) RTI एक्ट में संशोधन और डेटा सुरक्षा विधेयक पर आज होगी IT मंत्रालय और मीडिया संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक

13.) ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में आज से शुरू होगी 16 घंटे की मैराथन बहस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रखेंगे पक्ष

14.) त्र्यंबकेश्वर में आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए श्रद्धालु 5 किलोमीटर लंबी कतार में खड़े

15.) ईडी का बड़ा कदम, गूगल और मेटा को दोबारा समन, आज पेश होने की है समय सीमा