Latest News

Halchal News 28 February 2026

1.) प्रधानमंत्री मोदी आज अजमेर में राष्ट्रीय स्तर पर HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे, 16,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और 21,800 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

2.) केरल के मुंडक्कई में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज मुंडक्कई-चूरालमला भूस्खलन पीड़ितों को 51 नए घरों की चाबियां सौंपेंगी

2.) तमिलनाडु तट से लगभग 4,000 श्रद्धालु आज श्री लंका के कच्चतीवू द्वीप के लिए समुद्री यात्रा पर निकलेंगे, जहाँ सेंट एंथनी चर्च महोत्सव आयोजित होगा

3.) मुंबई में आयोजित Canada–India Growth and Investment Forum में कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney आज निवेश, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी  करेंगे 

4.) सीमा झड़पों में हताहतों के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ खुद को ‘ओपन वॉर’ की स्थिति में बताया 

5.) संयुक्त राज्य अमेरिका में आवास और सीमा सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और ‘ICE Out’ आंदोलन चल रहा है

6.) अमित शाह आज उच्चस्तरीय सुरक्षा और SIR बैठक की अध्यक्षता देश के कई हिस्सों में करेंगे, पहचान सत्यापन के लिए डोर-टू-डोर सर्वे का फैसला लेंगे

7.) RSS प्रमुख मोहन भागवत आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त IAS और IPS अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे 

8.) मुख्यमंत्री योगी आज शाम 4:00 बजे लखनऊ में होली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस रिफिल सब्सिडी वितरित करेंगे

9.) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज दोपहर 12:00 बजे पंजाब के बरनाला में ‘किसान महा चौपाल’ सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे

 10.) DMK आज चेन्नई में सहयोगी दलों के साथ सीट-शेयरिंग वार्ता शुरू करेगी, कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात करेंगे

11.) दिल्ली यूनिवर्सिटी के 102वें कॉन्वोकेशन में उपराष्ट्रपति की होगी मौजूदगी, हजारों छात्रों संभालेंगे नई जिम्मेदारियाँ 

12.) असम विधानसभा चुनाव से पहले ढेकियाजुली में BJP आज ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ लॉन्च करेगा, चुनावी माहौल में राजनीतिक हलचल होगी तेज 

13.) भिवंडी की एक छपाई कंपनी में आग लगने से हड़कंप, आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

14.) राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, आज तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा होगी

15.) एकादशी पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की होगी भारी भीड़, होली से पहले रंगों में सराबोर आस्था होगी