Latest News

Halchal News 28 February 2025

 

1.) जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मुंबई टेक वीक 2025 में आज मंत्री वैष्णव, गोयल और सीएम फडणवीस शामिल होंगे

2.) उपराष्ट्रपति आज पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और कोलकाता का दौरा करेंगे 

3.) प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह आज दिल्ली के सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ में शामिल होंगे

4.) राष्ट्रपति मुर्मू आज गुजरात के NFSU दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी 

5.) झारखंड सरकार आज कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सेवा योजना शुरू करेगी, सीएम सोरेन होंगे शामिल

6.) केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज नई दिल्ली में  ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025’ समारोह में शामिल होंगे

7.) आज संसद भवन में श्री मोरारजी देसाई की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई


8.) एलजी मनोज सिन्हा आज कश्मीर विश्वविद्यालय में एथलेटिक ट्रैक का उद्घाटन करेंगे


9.) भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह द्वारा आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी

10.) गोंडा में अधिवक्ता संशोधन विधेयक के खिलाफ अधिवक्ताओं का आज प्रदर्शन होगा 

11.) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा उड़ीसा के श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे


12.) केरल के नेता आज कांग्रेस के नए मुख्यालय में पार्टी हाईकमान से मिलेंगे

13.) कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा 'दियासलाई' पर चर्चा में शामिल होंगे आज रामनाथ कोविंद

14.) महिला न्यायिक अधिकारियों की सेवा समाप्ति पर आज सुप्रीम कोर्ट निर्णय करेगा 

15.) दिल्ली उच्च न्यायालय में आज जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई होगी