Latest News

Halchal News 28 August 2025

 

1.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में जगन्नाथ भजन व ओडिसी, मयूरभंज छऊ और संबलपुरी नृत्य प्रस्तुतियों का अवलोकन करेंगी

2.) आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण आज विशाखापत्तनम में आयोजित तीन दिवसीय महा-सम्मेलन ‘सेनाथो सेनानी’ की शुरुआत करेंगे

3.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान रवाना होंगे, जहाँ वे भारत-जापान शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे

4.) अर्जेंटीना ने वीज़ा पॉलिसी आसान की, अब वैध अमेरिकी वीज़ा वाले भारतीय पर्यटक बिना दिक्कत एंट्री कर सकेंगे

5.) दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है

6.) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 30 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया

7.) जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया

8.) द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण की 80वीं वर्षगांठ पर चीन सैन्य परेड आयोजित करेगा

9.) राहुल गांधी ने आज सीतामढ़ी स्थित जानकी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

10.) नेपाल के रास्ते बिहार में तीन जैश-ए-मोहम्मद आतंकी घुसे, पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी किया

11.) जापान दौरे से पहले भारत के राजदूत बोले क्वाड का एजेंडा ठोस और सकारात्मक है

12.) नैनीताल की एक हेरिटेज बिल्डिंग में भीषण आग, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

13.) नोएडा के निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर और नर्स का बयान दर्ज किया

14.) केदारनाथ मंदिर के पास चौराबाड़ी ग्लेशियर में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, मृतक की पहचान तेलंगाना निवासी नोमुला रोश्वन्थ के रूप में हुई

15.) अमेरिकी डिप्लोमैट और राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत-रूस तेल सौदे पर निशाना साधा, कहा “भारत द्वारा डिस्काउंट पर रूसी तेल खरीदने से रूस की आक्रामकता को बल मिला और अमेरिकी टैक्सपेयर्स पर बोझ बढ़ा