Halchal News 28 April 2026
1.) वाराणसी में PM मोदी करेंगे बड़ा कार्यक्रम, महिला सम्मेलन में शामिल होकर ₹6,350 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास फिर बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस को भी दिखाएंगे हरी झंडी
2.) बीकानेर में गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, भीषण लू के बीच पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखकर लोगों ने दिखाई संवेदनशील पहल
3.) आज मुंबई में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन का खास कार्यक्रम होगा, लेखन, सिनेमा और इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर होगी बात
4.) आज यरुशलम में इज़रायल और सर्बिया के विदेश मंत्रियों की संयुक्त प्रेस बयानबाज़ी होगी, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों और सहयोग पर बड़ा संदेश सामने आ सकता है
5.) आज शाम 5 बजे नई दिल्ली का क्लासिकल डांस सेंटर अपने गोल्डन जुबली वर्ष की शुरुआत करेगा
6.) शिमला के लोक भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में होंगी शामिल
7.) आज चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस OBC विभाग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी
8.) आज उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र होगा, अहम विधायी मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की है संभावना
9.) वाराणसी में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पूजा-अर्चना करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
10.) हैदराबाद में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45.3°C तक पहुंचा, हीटवेव अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की दी जा रही है सलाह
11.) झारखंड के रांची में CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, अहम नीतिगत फैसलों पर चर्चा की है संभावना
12.) मुंबई में आज ‘रिवर्स बायर-सेलर मीट’ पर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, व्यापार और निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर बड़ी घोषणाओं की है उम्मीद
13.) आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO रक्षा मंत्रियों की अहम बैठक होगी, जिसमें भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिस्सा लेंगे
14.) आज दिल्ली हाई कोर्ट में राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी
15.) सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले पर सुनवाई होगी, जल्द आ सकते है अपडेट