Latest News

Halchal News 27 September 2025

 

1.) न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपना संबोधन देंगे, मुख्यालय में चल रही बहस के दौरान रूस, भारत और जर्मनी के प्रतिनिधि भी अपने विचार रखेंगे

2.) नवरात्रि के छठे दिन मुंबई में गरबा उत्सव पूरे जोश पर… बोरिवली की रातें भक्तों के रंग और ताल पर आज थिरकेंगी

3.) मुस्लिम राष्ट्रीय मंच आज दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में समुदाय नेतृत्व और भविष्य की रणनीतियों पर ऐतिहासिक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा
 
4.) दिल्ली में पर्यटन मंत्रालय का बड़ा आयोजन, विश्व पर्यटन दिवस पर चाणक्यपुरी में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

5.) दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट आज BMW हादसे के आरोपी गगनप्रीत की जमानत अर्जी पर आदेश सुनाएगी

6.) महाराष्ट्र के नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे ‘संघ प्रार्थना’ ऑडियो टेप लॉन्च, गायक शंकर महादेवन और सचिन खेड़ेकर देंगे परफॉर्मेंस

7.) चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा और इंचार्ज स्मृति रंजन लेनका मीडिया को संबोधित करेंगी

8.) उत्तर प्रदेश के बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का आज ग्राउंड विज़िट, मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित ग्रामीणों की तकलीफ़ें सुनेंगे, समाधान पर करेंगे चर्चा

9.) बिहार में आज अमित शाह का होगा मिशन संगठन,  समस्तीपुर और अररिया के फोर्ब्सगंज में करेंगे डिवीजन-लेवल वर्कर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित

10.) केरल के कोल्लम में जे.पी. नड्डा का आज दौरा, अमृतानंदमयी आश्रम में जन्म जयंती समारोह में होंगे शामिल, फिर BJP नेताओं संग करेंगे अहम बैठक

11.) दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आज होगा STTAR Global Education Conference 2025,  शिक्षा में इनोवेशन और वैश्विक सहयोग पर होगा मंथन

12.) रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली के राजपूताना राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में फुटओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगी

13.) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भूपेंद्र यादव आज नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में ‘हार्टबीट्स’ इवेंट में शामिल होंगे

14.) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली के इंडियन कोस्ट गार्ड कमांडर्स मुख्यालय में हो रहे कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे 

15.) World Tourism Day के मौके पर दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में ultra-modern Café का होगा आज ग्रैंड लॉन्च, विजीटर्स को मिलेगा नया अनुभव