Latest News

Halchal News 27 May 2025

1.) ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच के लिए आज सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कई देशों का दौरा करेगा

2.) उमर अब्दुल्ला सरकार आज पहलगाम में विशेष कैबिनेट बैठक करेगी

3.) स्पेसएक्स की स्टारशिप फ्लाइट 9 का आज साउथ टेक्सास में प्रक्षेपण होगा 

4.) प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि आज देशभर में मनाई जाएगी 

5.) दिल्ली के एलजी ने बढ़ते कोविड19 मामलों पर दिल्ली के एलजी हाउस में आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाई 

6.) मानसून के समय से पहले आगमन से भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी

7.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई विश्वविद्यालय के सर कावसजी जहांगीर ऑडिटोरियम के दौरे पर जाएंगे

 8.) COCOMI का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली के गृह मंत्रालय के साथ बैठक करेगा

9.) गोरखपुर में एक हजार जोड़ों के सामूहिक विवाह में आज शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

10.) झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज रांची में कानून व्यवस्था की स्थिति पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे

11.) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राव आज जाफराबाद में हत्या के शिकार लोगों के घर जाएंगे

12.) RLD के अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज मथुरा दौरे पर  आएंगे

13.) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज 1984 के दंगा पीड़ितों के परिवारों को दिल्ली सचिवालय में ज्वाइनिंग लेटर सौंपेंगी

14.) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन और जांच पर रोक लगाने की याचिका पर आज दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी 

15.) दिल्ली दंगा मामले पर आज कड़कड़डूमा कोर्ट में सुनवाई होगी