Halchal News 27 March 2025
1.) ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज महिला मुक्केबाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप फाइनल का आगाज होगा
2.) नई दिल्ली के होटल ताज महल में आज एग्रीमेंट साइनिंग सेरेमनी और वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी की 12वीं किश्त का शुभारंभ होगा
3.) सीएएस पदोन्नति में देरी के खिलाफ जेएनयू के शिक्षक आज 24 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे
4.) कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगी
5.) सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा राजस्थान आईटी दिवस 2025 का आयोजन जयपुर में आज किया जाएगा
6.) नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर से संसद तक आज एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में युवा मार्च होगा
7.) रामनवमी जुलूस के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद आज कोलकाता में करेगी प्रेस वार्ता
8.) कांग्रेस पार्टी आज ओडिशा विधानसभा के बाहर विशाल रैली करेगी
9.) नई दिल्ली के ताज चाणक्यपुरी में टाइम्स नाउ समिट की शुरुआत आज से होगी अमित शाह, बिल गेट्स, नितिन गडकरी समेत कई लोग होंगे शामिल
10.) सीएम योगी आज लखनऊ में आयुष विभाग के डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
11.) मणिपुर विश्वविद्यालय में आज रासायनिक विज्ञान के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों पर तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा
12.) बाइक सवार बदमाशों ने रांची में भाजपा नेता की हत्या की, भाजपा-AJSU ने रांची बंद का आह्वान किया
13.) संसद का बजट सत्र आज भी जारी रहेगा
14.) करणी सेना ने राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर किया हमला
15.) आप के नेता संजय सिंह आज दिल्ली के आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे