Latest News

Halchal News 27 February 2025

 

1.) प्रयागराज में महाकुंभ के समापन समारोह को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औपचारिक रूप से समाप्त करेंगे।

2.) डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की कल अमेरिका में एक अहम डील पर साइन करने वाले हैं।

3.) डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारतीय स्नातकों, जिन्हें गोल्ड कार्ड नागरिकता प्राप्त है, उनको कंपनियां नौकरी दे सकती हैं।

4.) इजरायली ओफर जेल से रिहा किए गए फिलिस्तीनी कैदियों को लेकर रेड क्रॉस का काफिला रवाना हो चुका है।

5.) रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता का भूकंप असम के मोरीगांव जिले में दर्ज किया गया।

6.)  मौसम विभाग ने दिल्ली में किया येलो अलर्ट जारी कई जगह हुई हल्की बारिश 

7.) कैबिनेट ने वक्फ बिल को मंजूरी दे दी है, जिसे सरकार 10 मार्च से शुरू हो रहे संसद सत्र में पेश कर सकती है।

8.) कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने हजारीबाग हिंसा को लेकर कहा, शिवरात्रि के दिन इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं।

9.) प्रयागराज जंक्शन पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।

10.) तेलंगाना की टनल में अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, हादसे के बाद 8 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं।

11.) AAP विधायक संजीव झा बोले  विधानसभा की पार्किंग तक में जाने नहीं दिया जा रहा।

12.) प्रवेश वर्मा ने कहा AAP विधायकों को LG के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी से बचना चाहिए था।

13.) NASA ने चंद्रमा पर पानी की खोज के लिए एक सैटेलाइट लॉन्च किया है।

14.) UN में भारत ने पाकिस्तान को लेकर दो टूक कहा वह एक असफल देश है और दान के सहारे जीवित है।

15.) 'इंडियाज गॉट टैलेंट' विवाद में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने राखी सावंत को 27 फरवरी को पेश होने का समन भेजा।