Halchal News 27 December 2025
1.) उन्नाव रेप केस में बड़ा मोड़… CBI ने कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा निलंबन वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की
2.) चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे, भुवनेश्वर पहुंचने के बाद पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे
3.) अरावली पहाड़ियों को बचाने के लिए कांग्रेस आज राजस्थान के अलवर से ‘Aravalli Save Campaign’ की शुरुआत करेगी…राजनीतिक विवाद के बीच जागरूकता मार्च निकाला जाएगा
4.) सीरिया के होम्स शहर में मस्जिद पर बम धमाका… 6 लोगों की मौत, 20 से ज़्यादा घायल… इलाके में सांप्रदायिक तनाव फिर भड़का
5.) लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की दो-दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे
6.) बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज 60 साल के हुए…पनवेल फार्महाउस और बांद्रा में फैंस का जश्न, फिल्म टीज़र रिलीज़ से बढ़ेगा उत्साह
7.) झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्र के G RAM G बिल के ज़रिये मनरेगा खत्म करने के फैसले के खिलाफ राज्यभर में आज विरोध प्रदर्शन करेगा
8.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी, गोवा, कर्नाटक और झारखंड में कई आधिकारिक कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
9.) बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज कामाख्या मंदिर में पूजा करेंगे इसके बाद गुवाहाटी में असम बीजेपी की कार्यकारी बैठकों में शामिल होंगे
10.) मुंबई के बोरीवली–कांदिवली सेक्शन में वेस्टर्न रेलवे का हुआ ब्लॉक, लोकल ट्रेन सेवाएं हुई प्रभावित…यात्रियों को रद्दीकरण और देरी का आज सामना करना पड़ेगा
11.) दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी AQI 332 के साथ वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची
12.) इजरायल के तेल अवीव में आज नेतन्याहू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन… 7 अक्टूबर हमलों की जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेंगे इज़राइली नागरिक
13.) म्यांमार के यांगून से पोल विज़ुअल्स सामने आए, 2021 तख़्तापलट के बाद म्यांमार पहली आम चुनाव की तैयारी में
14.) नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजित ‘भारत गौरव रत्न श्री सम्मान’ अवॉर्ड समारोह में आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
15.) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जारी शहीदी समागम और जोड़ मेला श्रद्धालु गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों को आज श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं