Halchal News 27 December 2024
1.) केरल के पथानामथिट्टा में सबरीमाला मंडलम तीर्थयात्रा सत्र हुआ समाप्त, मंदिर को फिर से 30 दिसंबर को खोला जाएगा
2.) दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में आज राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव को दो दिन के लिए आयोजित किया जाएगा
3.) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज जम्मू कश्मीर के रियासी जिला के कटरा में SMDU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
4.) NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल आज दिल्ली के सरोजनी नगर में NDMC स्कूलों के क्लस्टर स्तरीय विज्ञान मेले (2024-25) का उद्घाटन करेंगे
5.) भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज कोलकाता में मानवता, शक्ति और आध्यात्मिकता के विश्व संगम के 15वें संस्करण को संबोधित करेंगे
6.) YSR कांग्रेस पार्टी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आज बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी
7.) नई दिल्ली के मुख्य समिति कक्ष में आज वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक होगी
8.) बैंगलोर में आज विपक्षी नेतागण गांधी प्रतिमा और विधान सौध पर प्रदर्शन करेंगे
9.) इंदौर में छोटे व्यापारियों पर आया संकट , बैंक खाते जब्त होने के कारण कपड़ा व्यापारियों ने ऑनलाइन लेन-देन रोक दिया है
10.) दिल्ली में आज ट्रेड यूनियनों और वित्तीय बाजार हितधारकों के साथ की जाएगी बजट पूर्व बैठक
11.) दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर आज नए स्मार्ट पुलिस बूथ का उद्घाटन किया जाएगा
12. ) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना आज पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगी
13.) बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज प्रयागराज दौरे पर जाएंगे
14. ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज नलवा में जनसभा को संबोधित करेंगे
15.) भुवनेश्वर में टेक्नोलॉजी की आई नई क्रांति,ओडिशा पुलिस ने छोटे हवाई अड्डों की निगरानी और गश्त के लिए प्रबंध किए रोबोट