Halchal News 27 April 2026
1.) पश्चिम बंगाल में अमित शाह आज गंगासागर में स्नान और कपिल मुनि आश्रम दर्शन के बाद कोलकाता में रोड शो करेंगे
2.) सिक्किम के गंगटोक में पीएम नरेंद्र मोदी आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर रोड शो से करेंगे शक्ति प्रदर्शन
3.) कोलकाता में ममता बनर्जी की होगी आज अंतिम 6 किमी पदयात्रा, जादवपुर से कालीघाट तक करेंगी प्रचार
4.) नई दिल्ली में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर होंगे हस्ताक्षर, पीयूष गोयल और टॉड मैक्ले की मौजूदगी में होने वाला है बड़ा समझौता
5.) सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में पश्चिम बंगाल से जुड़े SIR मामलों पर होगी आज सुनवाई, अहम मुद्दों पर टिकी नजरें
6.) नई दिल्ली की Saket Court में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी के मामले की होगी आज सुनवाई
7.) न्यूयॉर्क में आज परमाणु अप्रसार संधि की समीक्षा सम्मेलन की होगी शुरुआत, वैश्विक सुरक्षा पर होने वाला है अहम मंथन
8.) वॉशिंगटन डीसी में किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला का होगा आज आगमन, स्टेट विजिट से मजबूत होंगे ब्रिटेन-अमेरिका संबंध
9.) हरियाणा विधानसभा का होगा आज विशेष सत्र, महिला आरक्षण बिल पर होगी अहम चर्चा
10.) देहरादून में आज रात 8:00 बजे होगी सर्वदलीय बैठक, विशेष सत्र से पहले रणनीति पर होगा मंथन
11.) बेंगलुरु में आज तेज हुई कैबिनेट फेरबदल की अटकलें, सियासी हलचल बढ़ी
12.) आज दिल्ली हाईकोर्ट में PM डिग्री याचिका पर होगी सुनवाई, फैसले पर टिकी नजरें
13.) पश्चिम बंगाल में आज 12:35 PM से 4:35 PM तक योगी आदित्यनाथ के होंगे ताबड़तोड़ रोड शो और जनसभाएं
14.) विशाखापट्टनम में आज 2:30 बजे होगी आंध्र विश्वविद्यालय की शताब्दी समारोह का आयोजन
15.) लखनऊ में आज 3:00 बजे जू में लगाए जाएंगे कूलिंग सिस्टम, भीषण गर्मी से जानवरों को राहत देने की होगी पहल