Latest News

Halchal News 26 February 2026

1.) प्रधानमंत्री मोदी आज इजराइल के यरूशलम का दौरा करेंगे,  राष्ट्रपति Isaac Herzog और प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, MoU का आदान-प्रदान और संयुक्त प्रेस बयान देंगे, साथ ही भारतीय-यहूदी समुदाय से मुलाकात करेंगे

2.) BJP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे

3.) हरियाणा विधानसभा का सत्र MGNREGA और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सियासी टकराव के बीच आज भी रहेगा जारी 

 4.) बेंगलुरु में आज शाम 6:00 बजे ABVP ने अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय पर जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है

5.) असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य आज 3:00 बजे गुवाहाटी में ‘सेवा संकल्प सप्ताह’ के तहत आयोजित ‘किशोरी बालिकाओं के सशक्तिकरण’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

6.) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में आयोजित इफ्तार पार्टी में शिरकत करेंगी

7.) मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पर चर्चा जारी है, सरकार की प्राथमिकताओं और विपक्ष के सवालों के बीच सदन में जोरदार बहस चल रही है

8.) मुंबई में ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी समागम पर आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा 

9.) अभिनेता और कॉमेडियन Rajpal Yadav दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा चेक बाउंस मामले में सजा पर रोक लगाए जाने के बाद आज मुंबई में मीडिया से बातचीत करेंगे

10.) सुप्रीम कोर्ट में आज NCERT से जुड़े मुद्दे, मणिपुर की स्थिति और सोनम वांगचुक से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई होगी

11.) राजस्थान के अलवर में होली से पहले वन विभाग आज पलाश और नीम से हर्बल गुलाल तैयार करेगा, पर्यावरण-अनुकूल रंगों को बढ़ावा देने की होगी पहल

12.) मध्य प्रदेश के झाबुआ में पारंपरिक भगोरिया उत्सव की शुरुआत के साथ आदिवासी समुदाय बड़ी संख्या में मेले में आज शामिल  होंगे

13.) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज होली बाजार में मोदी मास्क, हनुमान चेहरे और ‘पुष्पा’ स्टाइल पिचकारियों की जबरदस्त डिमांड के साथ खास रौनक देखने को मिलेगी

14.) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर 12:00 बजे जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पौत्र को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

15.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड के जमशेदपुर में भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगी और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगी