Latest News

Halchal News 25 September 2025

 

1.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे

2.) चीन के शंघाई में आज अमेरिकी सांसदों का  अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स इवेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा 

3.) न्यूयार्क के संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के मंच पर आज... A.I गवर्नेंस पर वैश्विक विमर्श की औपचारिक शुरुआत होगी, साथ ही अरब लीग प्रतिनिधियों के साथ UN सुरक्षा परिषद और G20 विदेश मंत्रियों की अहम बैठकें भी होंगी

4.) नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज से वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत होगी

5.) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी चेन्नई में सीएम एम.के. स्टालिन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे

6.) इजरायल की राजधानी यरुशलम में आज इज़राइल के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल ईडन बार ताल मीडिया को संबोधित करेंगे

7.) चीन के उरुमची में राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज शिनजियांग उइगर प्रशासित क्षेत्र की 70वीं वर्षगांठ समारोह में होंगे शामिल

8.) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज मॉस्को में International Atomic Week के Plenary Session की अध्यक्षता करेंगे

9.) सेवा पखवाड़ा’ के तहत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज चांदनी चौक के जैन मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगी और पंजाबी बाग श्मशान घाट में ऑटोमेटेड पज़ल कार पार्किंग का उद्घाटन करेंगी

10.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज वॉशिंगटन में कुछ Executive Orders पर हस्ताक्षर कर सकते हैं

11.) हैदराबाद स्थित बीजेपी राज्य कार्यालय में आज भाजपा नेतागण और कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

12.) स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के तहत जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल आज नई दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर एक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे

13.) न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आज UN जनरल असेंबली के तीसरे दिन का सत्र होगा, फ़िलिस्तीन, यमन, हैती, सूडान और यूरोपीय संघ अपने संबोधन देंगे

14.) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पुणे के जे.डब्ल्यू. मैरियट होटल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 91वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी

15.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे, इस बार पंडाल की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित है