Halchal News 25 January 2025
1.) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो आज भारत दौरा करेंगे , राष्ट्रपति भवन में होगी अहम बैठक
2.) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज इंफाल में राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले मणिपुर राज्य दल के आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे
3.) भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा आज यमुना घाट पर एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे
4.)महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण आज मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
5.) तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि आज चेन्नई में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लेंगे
6.) केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान आज नई दिल्ली के DRDO भवन में वीर गाथा 4.0 के विजेताओं को सम्मानित करेंगे
7.) गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली के निजामुद्दीन में "वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम" के मेहमानों से बातचीत करेंगे
8.) पद्म श्री दीपा मलिक की “ब्रिंग इट ऑन” पुस्तक का विमोचन का कार्यक्रम आज दिल्ली के राजोकरी में किया जाएगा
9.) मछुआरा संघों द्वारा आज मछली स्टॉक की उपलब्धता के लिए केरल के त्रिवेंद्रम तट पर कृत्रिम चट्टानें बिछाईं जाएंगी
10.)राजधानी दिल्ली में आज गणतंत्र दिवस की व्यवस्था और सुरक्षा की फाइनल तैयारियाँ की जाएंगी
11.) राष्ट्रपति निवास मशोबरा में आज 55वां हिमाचल राज्य दिवस का आयोजन शिमला में किया जाएगा
12.) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान "सशक्त समुदाय, सशक्त लखपति दीदी" का आयोजन करेंगे
13.) स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव का आज नई दिल्ली के आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ हाई टी कार्यक्रम
का आयोजन होगा
14.) सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में मौनी अमावस्या की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
15.) विदेश मंत्रालय द्वारा 'प्रौद्योगिकी वार्ता' के उद्घाटन संस्करण का अंतिम दिन आज बेंगलुरु में आयोजित होगा