Halchal News 25 December 2025
1.) क्रिसमस को लेकर देशभर में जश्न और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…भोपाल, श्रीनगर, मुंबई, चंडीगढ़, शिमला, जालंधर और अमृतसर में हुए विशेष इंतज़ाम
2.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संथाली भाषा में भारत के संविधान का विशेष संस्करण राष्ट्रपति भवन में जारी करेंगी ....आदिवासी भाषाई सम्मान की दिशा में होगा बड़ा कदम
3.) इंडिया गेट पर प्रदर्शन रोके जाने के बाद उन्नाव रेप पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट का अब रुख किया
4.) श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आज होगा नगर कीर्तन… NCR के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से हरि नगर तक श्रद्धा और उत्साह के साथ निकलेगा जुलूस
5.) प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे लखनऊ का दौरा…राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे
6.) केंद्र सरकार ने अरावली रेंज में नए खनन पट्टों पर लगाई रोक, आज दिनभर इससे जुड़ी अपडेट
7.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट’ में शामिल होंगे
8.) नई दिल्ली के विजय घाट स्थित 'अटल समाधि’ में आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा
9.) फ्लोरिडा के पाम बीच पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज क्रिसमस के मौके पर सेवा में तैनात सैनिकों से बातचीत करेंगे
10.) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच शूटिंग में मारे गए यहूदी समुदाय से जुड़े व्यक्ति का अंतिम संस्कार आज इज़राइल के अशदोद शहर में किया गया
11.) मुंबई के माहिम–माटुंगा में आज अनूप जलोटा ने सांता क्लॉज़ बनकर मनाएंगे क्रिसमस, घर पर खास अंदाज़ में होगा जश्न
12.) दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एम.एल. खट्टर आज जंगपुरा विधानसभा के नेहरू नगर स्थित आश्रम क्षेत्र में 50 अटल कैंटीनों का उद्घाटन करेंगे
13.) दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली के अटल बिहारी वाजपेयी सद्भावना उद्यान के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे
14.) श्रीनगर के डल झील पर पर्यटन विभाग आज ‘क्रिसमस केहवा फेस्ट’ का आयोजन करेगा
15.) AIMIM दिल्ली इकाई आज बिहार के AIMIM विधायकों के सम्मान में स्वागत समारोह और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगी, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति और राजनीतिक रुख पर अहम बयान दिए जाने की संभावना है