Halchal News 25 December 2024
1.) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज सदैव अटल, विजय घाट के पास, नई दिल्ली में मनाई जाएगी
2.) दिल्ली कांग्रेस आज दिल्ली सरकार के काले कारनामों पर श्वेत पत्र जारी करेगी
3.) ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले आज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अभ्यास सत्र में भाग लेगी
4.) तमिलनाडु के मदुरै में टंगस्टन खनन परियोजना के खिलाफ आज NGO संगठन प्रदर्शन करेंगे
5.) पंडित मदन मोहन मालवीय और श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में मनाई जाएगी
6.) अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी समारोह के तहत भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी
7.) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरूग्राम में सुशासन दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेंगे
8.) भावनगर हवाई अड्डे को आज एक समारोह में गुजरात का पहला उन्नत फायर फाइटर मिलेगा
9.) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना आज आनंद विहार फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगी
10.) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस आज नागपुर में मीडिया से जुड़े पेशेवर लोगों से मुलाकात करेंगे
11.) केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
12.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना की आधारशिला रखेंगे
13.) केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में 10,000 नवगठित पैक्स यानि प्राथमिक कृषि ऋण सोसायटी का उद्घाटन करेंगे
14.) दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में आज प्रमुख हस्तियां बीजेपी में शामिल होंगी
15.) क्रिसमस के अवसर पर आज देश और दुनिया के चर्च सज-धज कर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए तैयार हैं